
झारखंड के विधायकों से जब्त किया गया पैसा कोलकाता में दिया गया : बंगाल सीआईडी
कोलकाता, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग को कथित तौर पर इस बात का सुराग मिला है कि झारखंड कांग्रेस के निलंबित तीन विधायकों से वसूली गई 48 लाख रुपये से अधिक की राशि उन्हें कोलकाता में सौंपी गई थी। यह पैसा विधायक की कार से शनिवार शाम को हावड़ा जिले के पांचाल में बरामद किया.









