
परमाणु इकाई के कर्मचारियों ने ठेका श्रमिक के परिवार को 95 हजार रुपए दिए
चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में राजस्थान परमाणु इकाई 5 और 6 के ठेका श्रमिक बसंती लाल की 17 जुलाई को मौत के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है। विभागीय और ठेका कर्मचारियों ने मिलकर 95 हजार रुपए की राशि इकट्ठा कर बसंती लाल की पत्नी को नकद सौंपा।.









