
जौनपुर में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
जौनपुर में मौसम बदलने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि समय पर पहचान और उपचार से बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। विभाग ने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है।.









