
झालावाड़ में भारी बारिश के चलते 5 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी
झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।.







