
डोडा में 21 साल की युवती ने पुल से कूदकर की आत्महत्या
जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में एक 21 साल की युवती ने चिनाब नदी के ऊपर बने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती का परेशान करने वाला व्यवहार और लोगों की हिम्मत न जुटा पाने की स्थिति दिख रही है।.








