
झालावाड़ समेत चार जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
झालावाड़, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 5 सितंबर को बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने राज्य के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और मानसून का चौथा चरण सक्रिय हो गया है।.





