
सकतपुर में मौसम बदला, तेज हवा और बारिश से तापमान गिरा
सकतपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 5 सितंबर शाम से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।.






