
केंद्र ने कार्बेवैक्स टीके के एहतियाती तौर पर इस्तेमाल की मंजूरी दी
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को बायोलॉजिकल ई के टीके कार्बेवैक्स को 18 साल से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए कोविशील्ड या कोवैक्सिन की दो खुराक के साथ एहतियाती खुराक के रूप में उपयोग की मंजूरी दे दी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।.









