
जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को निजी बंदूक का लाइसेंस दिया है। ये लाइसेंस सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी के बाद दिया गया है। इस बात की जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दी है।.









