
प्रयागराज में यूपीपीएससी व्याख्याता भर्ती परीक्षा दो पालियों में हुई
प्रयागराज में रविवार को उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा-2025 के व्याख्याता पदों की भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 16,697 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें इलेक्ट्रिकल और फिजिक्स शाखा के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक चली।.









