
भीलवाड़ा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा
भीलवाड़ा में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी सागर राणा के निर्देशन में यह मार्च बड़ला चौराहा से शुरू होकर कई इलाकों से होकर वापस वहीं पहुंचा। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे बिना डर के मतदान कर सकते हैं।.









