रायसेन में मौत के एक हफ्ते बाद भोपाल में बी-टेक का एक और छात्र मृत मिला
भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के चौथे वर्ष के छात्र उद्देश्य अहिरवार का शव परिसर में पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। इससे पहले एक अन्य बी-टेक छात्र निशंक राठौर का शव रायसेन जिले में रेलवे ट्रैक पर मिला था, जिसे पुलिस ने आत्महत्या बताया था।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भोपाल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भोपाल बी-टेक के एक छात्र के रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए जाने के मामले की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है, वहीं इंजीनियरिंग का एक और छात्र शनिवार को अपने संस्थान के परिसर में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कमला नगर थाने के प्रभारी अनिल वाजपेयी ने बताया कि यहां मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएएनआईटी) के परिसर में इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र उदेश्य अहिरवार (22) पेड़ से लटका पाया गया।
उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले का रहने वाला अहिरवार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत संचालित मैनिट कॉलेज के कैंपस हॉस्टल में रह रहा था।
वाजपेयी ने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। हम कॉलेज के कर्मचारियों और कॉलेज परिसर में रहने वाले छात्रों से पूछताछ कर रहे हैं।
24 जुलाई को भोपाल स्थित कॉलेज में बी-टेक के छात्र निशंक राठौर का शव रायसेन जिले के बरखेड़ी-मिडघाट क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला था।
पुलिस जांच में पता चला कि यह एक आत्महत्या का मामला है। हालांकि, परिवार ने दावा किया कि राठौर की हत्या की गई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.