खेल 2 MIN READ

जिम्बाब्वे से पहले टी20 में हार के बाद सुधार की जरूरत : कप्तान नुरुल हसन

हरारे, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के सफेद गेंद के दौरे पर गए बांग्लादेश के कप्तान नुरुल हसन ने अपने साथियों से जल्द सुधार करने का आग्रह किया है। जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में मेहमान टीम को 17 रन से हरा दिया।
AI सार

बांग्लादेश के कप्तान नुरुल हसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में 17 रन से हारने के बाद अपनी टीम से सुधार की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से आखिरी पांच से छह ओवरों की गेंदबाजी में सुधार की आवश्यकता बताई, क्योंकि यह टी20 विश्व कप की तैयारी का महत्वपूर्ण समय है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

जिम्बाब्वे से पहले टी20 में हार के बाद सुधार की जरूरत : कप्तान नुरुल हसन
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

हरारे, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के सफेद गेंद के दौरे पर गए बांग्लादेश के कप्तान नुरुल हसन ने अपने साथियों से जल्द सुधार करने का आग्रह किया है। जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में मेहमान टीम को 17 रन से हरा दिया।

क्रेग एर्विन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 205/3 रन बनाए, जिसमें वेस्ली मधेवेरे और सिकंदर रजा ने तेज अर्धशतक बनाकर बांग्लादेश को बड़ा लक्ष्य दिया। कई शीर्ष और मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास से भरी शुरूआत की, लेकिन कोई भी उन्हें बड़े स्कोर में नहीं बदल सके, जिससे बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 रन हार गया।

ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्व कप के तीन महीने से भी कम रह गया है। यह बांग्लादेश के लिए सुधार करने का समय है, जिसने वर्ल्ड कप के पिछले सीजन में खुद को बेहतर साबित नहीं किया था।

नाबाद 42 रनों के साथ अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नए टी20 कप्तान नुरुल हसन ने कहा, मुझे लगता है कि हम आखिरी के पांच से छह ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे और उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की।

आईसीसी ने कप्तान के हवाले से कहा, ऐसे क्षेत्र हैं (आखिरी पांच से छह ओवर में गेंदबाजी) जिसमें हमें अगले मैच से पहले सुधार करने की जरूरत है।

बांग्लादेश को अब अपने पिछले 14 टी20 मैचों में से 13 में हार का सामना करना पड़ा है।

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
Trust & Transparency

How this story was handled

Published1 अगस्त 2022, 05:03 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:34 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under खेल and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from खेल.

Recommended Stories

More from खेल

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.