
पाली में मंदिरों में भव्य सजावट के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया
पाली में शुक्रवार रात 12 बजे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के मंदिरों और मोहल्लों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की रस्म धूमधाम से निभाई गई। गोपीनाथ मंदिर, रघुनाथ मंदिर, वेंकटेश मंदिर सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया और प्रसाद ग्रहण किया।.






