
कांग्रेस-भाजपा के पूर्व पार्षद निर्दलीय चुनाव में उतरे
बूंदी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के कई पूर्व पार्षद और उनके परिजन अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों प्रमुख दलों के बड़े नेताओं की मान मनुहार के बावजूद ये पूर्व पार्षद अपने दल की टिकट न मिलने पर चुनाव मैदान में हैं। इससे कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है।.

