
पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ के कारण डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन निलंबित
बिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 13 मंत्रियों को अपने जिलों में बाढ़ की निगरानी का जिम्मा सौंपा है। पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन नदी के जलस्तर के बढ़ने से डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन शुक्रवार रात से निलंबित कर दिया गया है।.








