
निकहत जरीन बर्मिघम में राष्ट्रमंडल खेलों में बड़ी उम्मीदों के साथ पदार्पण करने को तैयार
बर्मिघम, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में विश्व चैंपियन बनीं निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में अपने पहले अभियान की शुरुआत रविवार को यहां महिलाओं के 48-50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट वर्ग में मोजाम्बिक की हेलेना इस्माइल बगाओ के साथ करेंगी।.









