
बूंदी में 212 क्विंटल गेहूं के गबन में राशन डीलर गिरफ्तार
राजस्थान के बूंदी जिले में नमाना पुलिस ने 212 क्विंटल सरकारी गेहूं के गबन के आरोप में राशन डीलर राजेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। आरोपी पर 5 लाख 73 हजार 777 रुपए के गेहूं का गबन करने का आरोप है।.





