
चांधन जीएसएस पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
राजस्थान के जैसलमेर जिले के चांधन क्षेत्र में बिजली संकट से परेशान किसानों ने 132 केवी जीएसएस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। वे कृषि कार्यों के लिए तय छह घंटे की बिजली के बजाय तीन घंटे ही मिलने और बार-बार ट्रिपिंग से सिंचाई बाधित होने की शिकायत कर रहे हैं।.









