दौसा में काली पहाड़ी से माता पपलाज की 23वीं पैदल यात्रा शुरू
श्रद्धालुओं ने ध्वज पूजन के बाद जयकारों के साथ यात्रा निकाली, भाईचारे का संदेश दिया
दौसा के सैंथल उपखंड क्षेत्र में काली पहाड़ी से माता पपलाज की 23वीं पैदल यात्रा शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश देना है, और इसे लगातार 23 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
दौसा। दौसा के सैंथल उपखंड क्षेत्र में काली पहाड़ी से माता पपलाज की 23वीं पैदल यात्रा बुधवार को धूमधाम से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वज की पूजा की और माता के जयकारों के बीच यात्रा पर निकल पड़े।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन को लेकर गहरा उत्साह दिखाया और पूरे रास्ते भक्ति गीत तथा जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
कई जगहों पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रियों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। इस धार्मिक आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पैदल यात्रा लगातार 23 वर्षों से आयोजित की जा रही है और हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश देना भी है। पहाड़ी के ग्रामीणों ने कहा, "यात्रा शुरू होते ही पूरा इलाका माता पपलाज के जयकारों से गूंज उठा।"
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.