परमाणु इकाई के कर्मचारियों ने ठेका श्रमिक के परिवार को 95 हजार रुपए दिए
चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में ठेका श्रमिक बसंती लाल के परिवार को आर्थिक मदद
चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में राजस्थान परमाणु इकाई के कर्मचारियों ने ठेका श्रमिक बसंती लाल के परिवार को उनकी मृत्यु और उसके बाद हुए दुर्घटना में हुई अन्य मौतों के बाद 95 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस सहायता का उद्देश्य परिवार को कठिन समय में आर्थिक सहारा प्रदान करना था।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में राजस्थान परमाणु इकाई 5 और 6 के ठेका श्रमिक बसंती लाल की 17 जुलाई को मौत के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है।
बसंती लाल की मौत के लगभग एक महीने बाद उनके छोटे बेटे और पोते की दीपपुरा घाटे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस लगातार हुए हादसों से परिवार गहरे सदमे में है।
परिवार की इस कठिन परिस्थिति को देखते हुए राजस्थान परमाणु इकाई के कर्मचारियों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए आर्थिक सहायता के लिए सहयोग राशि इकट्ठा करने का फैसला किया। सभी कर्मचारियों ने मिलकर 95 हजार रुपए की राशि जुटाई।
इस पहल का मकसद परिवार को दुख की घड़ी में आर्थिक सहारा देना और यह संदेश देना था कि कर्मचारी उनके साथ खड़े हैं। राशि सौंपे जाने के दौरान तुलसी कुमार एसओ, नीरज महावर, धीरज बियान, नरेंद्र कुमार गुप्ता और कमल सिंह झाला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
क्षेत्र में कर्मचारियों की इस पहल की सराहना की जा रही है।
इकट्ठा की गई 95 हजार रुपए की सहायता राशि बसंती लाल की पत्नी को नकद दी गई
जितेंद्र कुमार, अधीक्षक
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- परिवार को आर्थिक सहायता क्यों दी गई?
- परिवार को लगातार दुखद हादसों से गुजरना पड़ा था, इसलिए कर्मचारियों ने मदद के लिए राशि जुटाई।
- आर्थिक सहायता जुटाने में कौन-कौन शामिल थे?
- राजस्थान परमाणु इकाई के कर्मचारी और अधिकारियों जैसे तुलसी कुमार एसओ, नीरज महावर, धीरज बियान भी मौजूद थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.