डीग में 51 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने दो कार जब्त कर नाकाबंदी तोड़ने वाले आरोपियों को पकड़ा
राजस्थान के डीग में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 51 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दो कारें जब्त की गईं और तस्करों को रोकने के लिए नाकाबंदी की गई थी। आरोपियों को मालिपुरा मोड़ पर गिरफ्तार किया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डीग। डीग में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में पुलिस को सफलता मिली है। रविवार को डीएसटी टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 51 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद किया। दो कारें भी जब्त की गईं।
डीएसटी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अमर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के गोवर्धन की तरफ से दो गाड़ियां गांजा लेकर बहज होते हुए डीग आ रही हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी शुरू की। बहज चौकी पर दोनों संदिग्ध वाहनों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवरों ने गाड़ियां नहीं रोकीं और पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़कर डीग की तरफ भागने लगे।
पुलिस टीम ने मालिपुरा मोड़ पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। थाना कोतवाली डीग पुलिस बल और डीएसटी टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पुलिस को तस्करों की सूचना कैसे मिली?
- पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो गाड़ियां गांजा लेकर डीग आ रही हैं।
- गिरफ्तार किए गए तस्करों की संख्या कितनी है?
- तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
- डीएसटी टीम का संचालन किस अधिकारी के नेतृत्व में हुआ?
- डीएसटी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.