जयपुर में 5 सितंबर को नीट पीजी री-एग्जाम होगा
पांच केंद्रों पर 2 हजार 499 अभ्यर्थी दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक देंगे परीक्षा
जयपुर। जयपुर में 5 सितंबर को नीट पीजी 2026 की री-एग्जामिनेशन आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक पांच केंद्रों पर होगी, जिसमें कुल 2 हजार 499 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए जयपुर में पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें शंकरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 280, अलंकार महिला पीजी महाविद्यालय में 350, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में 640, ऑरोबिंदो इंटरनेशनल स्कूल में 340 और श्री बालाजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 889 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
30 अगस्त को आयोजित नीट पीजी परीक्षा के दौरान आईओएन डिजिटल जोन और आईडीजेड सीतापुरा के दो केंद्रों पर बिजली आपूर्ति में समस्या आई थी, जिससे कुछ अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, विद्युत वितरण निगम को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, आईटी एवं संचार विभाग को तकनीकी व्यवस्थाएं, पीएचईडी को पेयजल, चिकित्सा विभाग को आवश्यक चिकित्सा सुविधा और नगर निगम को साफ-सफाई एवं अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुचारू और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने का आदेश दिया है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.