देश 4 MIN READ

भारत का सबसे बड़ा शत्रु चीन, इसके विरुद्ध संकल्पित हो देशवासी : इंद्रेश कुमार

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ताइवान पर चीन की जारी सख्ती के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने चीन को देश का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए कहा कि इसके विरुद्ध पूरे देश को संकल्पित होना होगा। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अगर अभी से इसके खिलाफ कमर कसकर हर मोर्चे पर न
AI सार

इंद्रेश कुमार, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक, ने नई दिल्ली में एक कार्यशाला के दौरान कहा कि चीन भारत का सबसे बड़ा शत्रु है और इसके खिलाफ देशवासियों को संकल्पित होना होगा। उन्होंने चीन की विस्तारवादी नीतियों और साइबर युद्ध के खतरों की चेतावनी दी, और कहा कि चीन का आर्थिक और प्रोपेगंडा युद्ध जारी है, जिससे निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

भारत का सबसे बड़ा शत्रु चीन, इसके विरुद्ध संकल्पित हो देशवासी : इंद्रेश कुमार
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ताइवान पर चीन की जारी सख्ती के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने चीन को देश का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए कहा कि इसके विरुद्ध पूरे देश को संकल्पित होना होगा। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अगर अभी से इसके खिलाफ कमर कसकर हर मोर्चे पर नहीं लड़ा गया तो वह ताइवान और नेपाल को निगलने के बाद भारत की ओर रुख करेगा।

अगर भारत उसका गुलाम हुआ तो वह ईस्ट इंडिया कंपनी और मुगलों से भी ज्यादा खतरनाक स्थिति होगी उससे देश को आजाद होने में ढाई हजार साल से अधिक का वक्त लग जाएगा।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और भारतीय सुरक्षा जागरण मंच जनपथ के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार नई दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय सेंटर में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (फैंस) द्वारा साइबर युद्ध आधारित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

इंद्रेश कुमार ने कहा, आज युद्ध के तरीके बदल रहे हैं। इसमें इंटरनेट की दुनिया का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर किया जाने लगा है। जब हम साइबर अपराध जैसी बड़ी वैश्विक चुनौती से लड़ रहे हों, तो हर सूचना महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने कहा कि चीन की विस्तारवादी नीतियां जारी है। भारत की सख्त आपत्तियों के बावजूद अपने लोगों की रक्षा के नाम पर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के नजदीक पाकिस्तान की सीमा में अपने सैनिकों की मौजूदगी कर ली है। जिससे जम्मू कश्मीर तक हमला आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चीन का भारत के खिलाफ आर्थिक और साइबर युद्ध के साथ प्रोपोगंडा युद्ध जारी ही है। यह युद्ध एक साथ कई मोर्चे पर लड़ी जा रही है।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि आर्थिक युद्ध में चीन से उत्पादित सामानों पर और उसको कच्चा माल देने के मामले में सख्ती और प्रतिबंध जैसे कदमों से काबू पाया गया है। उसे राष्ट्रीय राजमार्ग व रक्षा के साथ दूरसंचार प्रोजेक्ट से बाहर किया गया है। इसलिए हम चीन के चंगुल में आकर श्रीलंका जैसी दिवालिया होने की स्थिति से तो बच गए, पर साइबर युद्ध पर काबू पाना अभी जारी है।

इंटरनेट के उपयोग की संवेदनशीलता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रकृति का नियम है कि हर प्रश्न के साथ ही उसका उत्तर का भी जन्म ले लेता है। कश्मीर घाटी में आतंकवाद को ध्वस्त करने में किसी भी प्राप्त सूचना पर काम करने की नीति ने बड़ी भूमिका निभाई। आज युद्ध के तरीके बदल रहे हैं। इसमें इंटरनेट की दुनिया का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर किया जाने लगा है। जब हम साइबर अपराध जैसी बड़ी वैश्विक चुनौती से लड़ रहे हों, तो हर सूचना महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने कहा कि देश में नफरत का माहौल तैयार करने के लिए मुस्लिम समाज को भड़काने, कोरोना के वक्त गरीब मजदूरों के पलायन के मामले में उन्हें भड़काने तथा गांव और शहर को आपस में लड़वाने जैसे मामले देखे गए, जिसमें उसे यहां के लोगों का भी साथ मिला।

अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, नाइजीरिया व कनाडा जैसे देशों से इंटरनेट आधारित मीडिया के माध्यम से देश का माहौल खराब करने वाले पोस्ट किए जा रहे हैं। संघ प्रचारक ने कहा कि आगे यह हमले और बढ़ेंगे। इसके लिए मजबूती से कमर कसना होगा।

देश के लोगों के साथ देश को इन साइबर अपराधों से बचाने के लिए बड़ी संख्या में साइबर संग्राम सेनानी की आवश्यकता होगी। इसके लिए विशेषज्ञों के साथ युवाओं को आगे आना होगा।

कार्यक्रम के सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि ऐसे समय में जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, साइबर अपराध और डेटा लॉ प्रोटेक्शन जैसे विषयों पर विमर्श की जरूरत बढ़ गई है। डेटा लॉ प्रोटेक्शन से जुड़े विधेयक को कुछ संशोधनों के साथ फिर लाया जाएगा। उन्होंने गृह मंत्रालय में सेक्रेटरी के रूप में बिताए दिनों की चर्चा की। साथ ही एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह इस सरकार में आए तब कि एक घटना म्यांमार की हुई थी जहां आतंकियों पर हमले हुए थे परंतु बाद में रोहिंगिया के मारे गए लोगों की फोटो मॉर्फ कर के बौद्धों की फोटो के रूप में कुछ असमाजिक तत्वों ने फैला कर देश का माहौल खराब करने की कोशिश की थी।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
Trust & Transparency

How this story was handled

Published7 अगस्त 2022, 06:20 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 20:38 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under देश and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from देश.

Recommended Stories

More from देश
कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
देश Live
Related coverage

कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
मांगरोल में जीवन ज्योति बीमा का 2 लाख रुपए का क्लेम मिला
देश Live
Related coverage

मांगरोल में जीवन ज्योति बीमा का 2 लाख रुपए का क्लेम मिला

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
SCO में शहबाज शरीफ ने पुतिन को रोककर की बातचीत
राजस्थान
Related coverage

SCO में शहबाज शरीफ ने पुतिन को रोककर की बातचीत

न्यूज़ डेस्क 1 सितंबर 2026
भारतीय महिला हॉकी टीम को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
खेल
Related coverage

भारतीय महिला हॉकी टीम को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार

न्यूज़ डेस्क 29 अगस्त 2026
चीन ने तिब्बत में झील टूटने पर लेवल-4 अलर्ट जारी किया
दुनिया
Related coverage

चीन ने तिब्बत में झील टूटने पर लेवल-4 अलर्ट जारी किया

न्यूज़ डेस्क 28 अगस्त 2026
निउशौ माउंटेन में प्रकृति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
यात्रा
Related coverage

निउशौ माउंटेन में प्रकृति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

Reader Pulse

Most Read

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.