पशु तस्करी मामला : सीबीआई अनुब्रत मंडल से पूछताछ करने पर अड़ी, फिर भेजा समन
कोलकाता में अनुब्रत मंडल, तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष, सीबीआई के तलब को नकारते हुए मेडिकल चेकअप के लिए पहुंचे। सीबीआई ने उनके वकील को मेल द्वारा सूचित किया कि मेडिकल चेकअप के तुरंत बाद उन्हें एजेंसी के समक्ष पेश होना होगा। अधिकारी के अनुसार, मंडल के बॉडीगार्ड सहगल हुसैन से पूछताछ में पशु तस्करी रैकेट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोलकाता, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पशु तस्करी मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पेश होने के लिए सीबीआई के समन को खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के जिला बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल सरकारी एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप के लिए कोलकाता पहुंच गए।
लेकिन, सोमवार सुबह सीबीआई के अधिकारियों ने अनुब्रत मंडल के वकील को एक ईमेल भेजा, जिसमें जोर देकर कहा गया कि पार्टी के नेता मेडिकल चेकअप के तुरंत बाद एजेंसी के सामने पेश हों।
सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, रविवार दोपहर को हमें मंडल के वकील का मेल मिला, जिसमें उन्होंने अपने मुवक्किल को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए 15 दिनों का समय मांगा। इस बीच, हमें पता चला कि वह मेडिकल चेक-अप के लिए कोलकाता गए है। हमने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और आदेश अनुसार एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्हें पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि अनुब्रत मंडल के बॉडीगार्ड सहगल हुसैन से पूछताछ के बाद पशु तस्करी रैकेट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हुसैन इस समय न्यायिक हिरासत में है और सीबीआई के अधिकारियों द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है।
सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को छापेमारी के दौरान कई करोड़ रुपये की संपत्ति और दस्तावेजों बरामद हुए थे। एजेंसी के अधिकारियों का मानना है कि इनका सीधा संबंध पशु तस्करी से हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.