करीना कपूर ने 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने पर जताया अफसोस
फिल्मी करियर के चलते पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली करीना अब बच्चों को पूरी शिक्षा देने पर जोर देती हैं
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बताया कि उन्होंने 11वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और इस फैसले पर उन्हें अफसोस है। उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही है। करीना 2014 से यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़ी हुई हैं और लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रही हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 11वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि इस फैसले पर उन्हें सफलता मिलने के बाद भी अफसोस रहा। करीना ने बताया कि वह चाहती हैं कि उनके दोनों बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी करें।
करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की, जिसका अफसोस उन्हें सफलता मिलने के बाद भी रहा। उन्होंने कहा, "मैंने 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।" करीना ने स्वीकार किया कि लोग उनके पढ़ाई छोड़ने के फैसले पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन वह एक्ट्रेस के तौर पर खुद को साबित करना चाहती थीं।
करीना ने कहा, "मुझे आज भी बहुत पछतावा होता है कि मैंने 11वीं क्लास में पढ़ाई छोड़ दी थी।" उन्होंने बताया कि भारत में युवा लड़कियों की शिक्षा को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने यूनिसेफ से जुड़ने का फैसला किया, जिसमें उनका अपना अनुभव भी एक वजह है।
करीना ने बताया कि उन्होंने हार्वर्ड समर स्कूल से माइक्रो कंप्यूटर का तीन महीने का कोर्स किया था और मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला लिया था, लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी।
वह चाहती हैं कि उनके बेटे तैमूर और जेह अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ें, लेकिन उससे पहले अपनी शिक्षा पूरी करें। करीना ने कहा, "मैंने अपने बेटों से कहा है कि वे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और फिर अपने दिल की सुनें।" उन्होंने बताया कि अपने अनुभव के कारण वे अपने बेटों की परवरिश इसी तरह कर रही हैं।
करीना कपूर 2014 से यूनिसेफ इंडिया से जुड़ी हुई हैं और लड़कियों की शिक्षा, जेंडर इक्वालिटी और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए काम कर रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन (2024) में नजर आई थीं। वे जल्द ही मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म दायरा में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
करीना ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेकअप आर्टिस्ट मितेश राजानी की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अपना फूला हुआ पेट दिखा रहे थे। पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..!’ का गाना ‘चॉकलेट लाइम जूस’ चल रहा था और इसके साथ हंसने वाले और पिज्जा वाले इमोजी लगाए गए थे।
करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी बॉलीवुड में करियर के लिए अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की थी। करिश्मा ने 17 की उम्र में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.