सिरसा कलार में करंट लगने से युवक की मौत
ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत
सिरसा कलार के नर्वल थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय इस्तियाक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरसा कलार। सिरसा कलार के नर्वल थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय इस्तियाक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह चार्जिंग के लिए रिक्शा लगा रहा था जब हादसा हुआ।
परिवार के अनुसार इस्तियाक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम रिक्शा लेकर घर लौटा था और चार्जिंग पर लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कटी हुई चार्जर केबल में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया।
परिजन उसे आनन-फानन में नर्वल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
नर्वल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में करंट की चपेट में आने से मौत की जानकारी सामने आई है।
परिवार में इस्तियाक की पत्नी शाइना और दो बच्चे आशियान व आयत हैं। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.