हनुमानगढ़ में नरमे की पहली आवक 8511 रुपए प्रति क्विंटल बिकी
कोहला के किसान गुरचरण सिंह ने सफेद सोने जैसी फसल मंडी में पहुंचाई
हनुमानगढ़ की नई धान मंडी में नरमे की पहली आवक हुई, जो 8511 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिकी। कोहला गांव के किसान गुरचरण सिंह ने यह फसल मंडी में पहुंचाई और गणपति इंडस्ट्रीज ने इसे खरीदा। इस आवक से मंडी में नरमे के आवक और कारोबार के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ की नई धान मंडी में शुक्रवार को नरमे की पहली आवक हुई, जो 8511 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिकी। कोहला गांव के किसान गुरचरण सिंह ने यह फसल मंडी में दुकान नंबर 69बी, लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंचाई। इस आवक से मंडी में किसानों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल बन गया है।
नियमित बोली प्रक्रिया के तहत गणपति इंडस्ट्रीज ने नरमे की पहली ढेरी खरीदी। इस अच्छे भाव से किसान गुरचरण सिंह खुश नजर आए। मंडी में मौजूद अन्य किसानों और आढ़तियों ने भी इस भाव पर संतोष जताया।
अगर मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले दिनों में नरमे की आवक और बढ़ने की संभावना है। पहली ढेरी को मिले बेहतर भाव से नई फसल के प्रति सकारात्मक माहौल बना है।
इस मौके पर स्थानीय व्यापार जगत के कई लोग मौजूद थे, जिनमें फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह ढिल्लों, कोषाध्यक्ष प्रवीण तलवाड़िया, सुभाष जुनेजा, विकास जुनेजा, प्यारेलाल काठपाल, सौरभ जिंदल, जगपाल सिंह, सुभाष सिंगला, राज सोडा और सुरेश जुनेजा शामिल थे। व्यापारियों ने किसान गुरचरण सिंह का मुंह मीठा करवाकर नए मंडी सीजन की शुभकामनाएं दीं।
पहली ढेरी को मिले अच्छे भाव ने मंडी में नरमे की आवक और कारोबार को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.