रामसागर बांध ओवरफ्लो, बाड़ी में जलभराव से रास्ते बंद
बाड़ी में 24 घंटे में 53 एमएम बारिश, जिले में मानसून में 559 एमएम बारिश हुई
धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में रामसागर बांध ओवरफ्लो हो गया है और तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ है, जिससे उमरेह जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
धौलपुर। धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में रामसागर बांध ओवरफ्लो हो गया है, जिससे बामणी नदी में तेज बहाव आ गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 53 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हुआ और उमरेह जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
बाड़ी में दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। रामसागर बांध की भराव क्षमता 25.10 फीट है, जबकि इसमें अभी 26.30 फीट पानी दर्ज किया गया है। इसके अलावा तालाबशाही बांध में 10 फीट पानी है, जबकि इसकी क्षमता 11 फीट है। उर्मिला सागर बांध में 25.80 फीट पानी है, जिसकी क्षमता 28.50 फीट है। उमरेह और हुसैनपुर बांधों में क्रमशः 6 फीट और 7.20 फीट पानी दर्ज किया गया है, जबकि उनकी क्षमता 9.50 फीट है।
बाड़ी के निचले इलाकों में जलभराव के कारण होद मोहल्ले की गली नंबर एक और दो, संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर पानी जमा हो गया है। उमरेह जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है और रामसागर बांध के रास्ते को भी बंद रखा गया है। उमरेह वाले रास्ते पर दो जगह तेज गति से नदी बह रही है, जिससे प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।
धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में शनिवार का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस मानसून में अब तक पूरे जिले में कुल 559 एमएम बारिश हुई है, जो औसत 650 एमएम का 86 प्रतिशत है।
रामसागर बांध के किनारे बाबा विशिनगिर का लक्खी मेला भी तेज बारिश की चेतावनी के बीच भरेगा। यहां तक पहुंचने के लिए अब केवल हाईवे सरमथुरा होकर गडरपुरा का रास्ता खुला है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.