टोंक में 224 नामांकन स्वीकार, 137 निरस्त हुए
नाम वापसी के बाद ही चुनावी मैदान की अंतिम तस्वीर साफ होगी
टोंक नगर पालिका चुनाव में 361 नामांकनों की जांच के बाद 224 स्वीकार किए गए और 137 नामांकन निरस्त किए गए हैं। 100 से अधिक नामांकन चुनाव चिह्न से जुड़ी कमियों के कारण और कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश वर्मा का नामांकन विधिक कारणों से निरस्त हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के 69 और 155 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए गए हैं, अंतिम स्थिति नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
टोंक। टोंक नगर पालिका के 35 वार्डों में कुल 361 नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। इनमें से 224 नामांकन सही पाए गए हैं, जबकि 137 नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी होने के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम संख्या स्पष्ट होगी।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के अनुसार 100 से अधिक नामांकन चुनाव चिह्न से जुड़ी कमियों के कारण निरस्त किए गए हैं। वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश वर्मा का नामांकन भी विधिक कारणों से निरस्त किया गया है, जिससे इस वार्ड में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं रहेगा।
भाजपा और कांग्रेस के 69 प्रत्याशियों के अलावा 155 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए गए हैं। हालांकि, इनमें से कितने अंतिम रूप से चुनाव लड़ेंगे, यह गुरुवार को नाम वापसी के बाद ही तय होगा।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने शाहरुख अली को दो वार्डों से टिकट दिया है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि एक प्रत्याशी को दो वार्डों से चुनाव लड़ने की स्थिति में एक वार्ड से नामांकन वापस लेना होगा। इससे संबंधित वार्डों में प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगी।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.