हनुमानगढ़ के गंधेली में सात दिन से बंद पानी की सप्लाई
ग्रामीणों को पीने के लिए टैंकर मंगवाना पड़ रहा है, विभाग चुप
हनुमानगढ़ के गंधेली गांव में सात दिन से पानी की सप्लाई बंद है, जिससे ग्रामीण टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। पाइपलाइन टूटने के कारण समस्या बनी हुई है और जिम्मेदार विभाग ने अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले के गंधेली गांव में पिछले सात दिनों से पेयजल सप्लाई बंद है। घरों में पानी न पहुंचने से ग्रामीणों को 400 से 500 रुपये देकर टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। इस समस्या के बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
गंधेली माइनर के पास नहर के किनारे लोहे की पाइपलाइन डाली जा रही है, लेकिन इसी काम के दौरान गांव की पीने के पानी की पाइपलाइन बार-बार टूट रही है। पेयजल कमेटी अध्यक्ष सादक अली ने बताया कि उन्होंने 6-7 बार मौके पर जाकर पाइपलाइन ठीक करवाई है, लेकिन समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी की सप्लाई बंद होने से वे इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। गर्मी में पानी की कमी से आम लोग परेशान हैं और उन्होंने संबंधित विभाग व अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की है। प्रधानमंत्री की हर घर नल जल योजना भी गांव में धरातल पर सफल नहीं हो पा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- समस्या को लेकर जिम्मेदार विभाग क्या कर रहा है?
- जिम्मेदार विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.