ग्रेटर नोएडा में विदेशी निवेशकों को चंदौली की काले चावल की खीर परोसी जाएगी
29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो में छह उद्यमी जिले के उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा, जिसमें चंदौली के उद्यमी अपने उत्पादों के साथ काले चावल की खीर का भी स्टाल लगाएंगे। यह खीर पहली बार विदेशी निवेशकों को परोसी जाएगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिलने की उम्मीद है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा, जिसमें चंदौली के छह उद्यमी अपने उत्पादों के स्टाल लगाएंगे। इस बार विदेशी निवेशकों को पहली बार जिले की खास काले चावल की खीर का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
नियामताबाद ब्लॉक के कठौड़ी (लौंदा) निवासी रामाश्रय कुमार अपने सहयोगी शशि कुमार के साथ खीर का स्टाल लगाएंगे। स्टॉल पर चीनी और गुड़ मिश्रित खीर के साथ बिना चीनी-गुड़ वाली खीर भी रखी जाएगी, जो मधुमेह-हितैषी होगी। वर्तमान में 200 ग्राम खीर की कीमत 50 रुपये रखी गई है।
काले चावल की खीर को एक जिला, एक व्यंजन के रूप में चयनित किया गया है। इस आयोजन से देश-विदेश के खरीदारों तक इसकी पहुंच बनेगी और विदेशी निवेशकों की प्रतिक्रिया से इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है।
ट्रेड शो में जिले की विविध पहचान को दर्शाने के लिए जरी-जरदोजी, टेक्सटाइल क्राफ्ट और काले चावल की खीर के स्टाल लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय उद्यमियों को नए बाजार और आर्डर मिलने के अवसर मिलेंगे।
रामाश्रय कुमार ने बताया कि काले चावल को पहले साफ कर पानी में भिगोया जाता है। इसके बाद चावल को अच्छी तरह पकाकर दूध में मिलाया जाता है और धीमी आंच पर पकाकर खीर गाढ़ी और स्वादिष्ट बनाई जाती है।
यह आयोजन स्थानीय विशिष्ट व्यंजन को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा। सरकार की ओर से स्टाल की निश्शुल्क बुकिंग की गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- खीर में कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध होंगे?
- खीर में चीनी और गुड़ मिश्रित के साथ बिना चीनी-गुड़ वाली मधुमेह-हितैषी खीर भी उपलब्ध होगी।
- काले चावल की खीर कैसे तैयार की जाती है?
- काले चावल को पहले साफ कर पानी में भिगोया जाता है, फिर दूध में पकाकर धीमी आंच पर खीर गाढ़ी बनाई जाती है।
- ट्रेड़ शो में स्थानीय उद्यमियों के लिए क्या अवसर होंगे?
- स्थानीय उद्यमी नए बाजार और आर्डर पाकर देश-विदेश के खरीदारों तक अपनी पहुंच बढ़ा पाएंगे।
- काले चावल की खीर की लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद क्यों है?
- विदेशी निवेशकों की प्रतिक्रिया से खीर की मांग बढ़ने की संभावनाएं हैं।
- ट्रेड शो में और कौन-कौन से उत्पादों के स्टाल लगेंगे?
- जरी-जरदोजी और टेक्सटाइल क्राफ्ट जैसे उत्पादों के भी स्टाल लगाए जाएंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.