शेरा के बेटे अबीर सिंह करेंगे फिल्म ‘टार्जन’ से बॉलीवुड डेब्यू
सलमान खान के बॉडीगार्ड के बेटे अबीर के साथ सूरज पंचोली भी होंगे फिल्म में
सलमान खान के कॉन्ट्रैक्टर शेरा के बेटे अबीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘टार्जन’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं जिसमें सूरज पंचोली भी होंगे। फिल्म के निर्देशक, प्रोडक्शन बैनर और अन्य कलाकारों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सलमान खान के लंबे समय से बॉडीगार्ड रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के बेटे अबीर सिंह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अबीर फिल्म ‘टार्जन’ से एक्टिंग की शुरुआत करेंगे, जिसमें सूरज पंचोली भी होंगे।
अबीर सिंह के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर 2022 से खबरें आ रही थीं। उस समय कहा गया था कि सलमान खान उनके डेब्यू प्रोजेक्ट की तैयारी में व्यक्तिगत रूप से शामिल हैं। यह फिल्म अभिनेता-फिल्ममेकर सतीश कौशिक के निर्देशन में बनने वाली थी और जनवरी 2023 में इसकी शूटिंग शुरू होने की बात कही गई थी।
मार्च 2023 में सतीश कौशिक के निधन के बाद अबीर के डेब्यू को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अबीर को ‘टार्जन’ मिल गई है, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर, प्रोडक्शन बैनर और बाकी कास्ट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस वजह से यह भी पता नहीं चल पाया है कि सलमान खान अबीर को लॉन्च करेंगे या नहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टार्जन’ में अबीर के साथ सूरज पंचोली भी होंगे। सूरज ने 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। ‘हीरो’ के बाद सूरज और अथिया को इंडस्ट्री में पहचान मिली, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।
अगर ‘टार्जन’ की खबर सही है, तो सूरज एक बार फिर ऐसे नए कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिन्हें सलमान खान ने लॉन्च किया था। सलमान खान ने अपनी फिल्मों और प्रोडक्शन हाउस के जरिए कई नए चेहरों को मौका दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दबंग’ से, जरीन खान को ‘वीर’ में, डेजी शाह को ‘जय हो’ से और सई मांजरेकर को ‘दबंग 3’ से बॉलीवुड में शुरुआत मिली।
सलमान खान फिल्म्स (SKF) से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने 2015 की फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया था। इसके बाद 2018 में ‘लवयात्री’ से वारिना हुसैन ने बतौर लीड एक्ट्रेस शुरुआत की। फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी लॉन्च हुए थे। 2019 में सलमान खान प्रोड्यूस्ड ‘नोटबुक’ से जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल ने डेब्यू किया। 2023 में ‘फर्रे’ से सलमान खान फिल्म्स ने अलीजे अग्निहोत्री को लॉन्च किया।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान भी जल्द बॉलीवुड में बतौर लीड हीरो डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक एक्शन लव स्टोरी होगी। सलमान खान ने इससे पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ डायरेक्ट की थी।
सलमान खान अपने कैमियो के लिए करीब 10 दिन शूटिंग कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अबीर सिंह के डेब्यू प्रोजेक्ट की शूटिंग कब शुरू होनी थी?
- शुरुआत में कहा गया था कि ‘टार्जन’ की शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू होगी।
- सतीश कौशिक के निधन का अबीर सिंह के डेब्यू पर क्या असर पड़ा?
- उनके निधन के बाद अबीर के डेब्यू को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई थी।
- सलमान खान ने किन फिल्मों से नए कलाकार लॉन्च किए हैं?
- सलमान खान ने ‘दबंग’, ‘वीर’, ‘जय हो’, ‘दबंग 3’, ‘हीरो’, ‘लवयात्री’, ‘नोटबुक’ और ‘फर्रे’ जैसी फिल्मों से नए चेहरों को मौका दिया है।
- अरहान खान की पहली फिल्म किस तरह की होगी?
- रिपोर्ट के मुताबिक, अरहान की फिल्म एक एक्शन लव स्टोरी होगी।
- सलमान खान अपने कैमियो के लिए कितनी देर शूटिंग कर सकते हैं?
- सलमान खान अपने कैमियो के लिए करीब 10 दिन शूटिंग कर सकते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.