नोएडा में एसएससी सीएचएसएल परीक्षा सर्वर फेल, 2500 अभ्यर्थी बिना परीक्षा लौटे
टेक्निकल समस्या के कारण परीक्षा रद्द, 13 सितंबर को दोबारा आयोजित होगी
नोएडा के सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर 8 सितंबर को एसएससी की सीएचएसएल परीक्षा सर्वर फेल होने के कारण रद्द कर दी गई, जिससे लगभग 2500 अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौट गए। एसएससी ने परीक्षा 13 सितंबर को पुनः आयोजित करने और नए एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर सर्वर डाउन होने से एसएससी की सीएचएसएल परीक्षा 8 सितंबर को रद्द हो गई। करीब 2500 अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौटने को मजबूर हुए। एसएससी ने 13 सितंबर को परीक्षा दोबारा कराने का आश्वासन दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 12 बजे की शिफ्ट में परीक्षा होनी थी। इसके लिए आदर्श सेंटर पर 2500 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। बायोमेट्रिक और एंट्री के बाद जब अभ्यर्थी सिस्टम पर बैठे तो लॉगिन फेल होने लगा। सेंटर के टेक्निकल स्टाफ ने सर्वर रीस्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन दिक्कत दूर नहीं हुई। लगभग डेढ़ घंटे तक परीक्षा शुरू न होने पर छात्रों का सब्र टूट गया।
छात्रों ने सेंटर प्रबंधन पर स्पष्ट जानकारी न देने का आरोप लगाया। कई छात्र यूपी, बिहार और राजस्थान से परीक्षा देने आए थे। एक अभ्यर्थी ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से आए थे और किराए पर कमरा लिया था, लेकिन सर्वर खराब होने के कारण वापस भेज दिया गया। हंगामा बढ़ने पर सेंटर मैनेजर ने नार्थ रीजन के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसएससी ने परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया।
छात्रों को नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर बताया गया कि यह परीक्षा अब 13 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। फिलहाल एसएससी की ओर से आधिकारिक मेल और वेबसाइट पर री-एग्जाम को लेकर नोटिफिकेशन का इंतजार है।
एसएससी नॉर्दर्न रीजन ने स्पष्ट किया है कि 8 सितंबर को संबंधित परीक्षा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े नए निर्देशों की जानकारी लगातार चेक करते रहना चाहिए। नई तारीख पर परीक्षा देने जाते समय संशोधित एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा।
कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में हिंदी अनुवाद से जुड़े पदों पर भर्ती की जाती है। बिहार में शराबबंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फैसला कायम रहेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सरवर फेल होने पर अभ्यर्थियों की क्या स्थिति बनी?
- अभ्यर्थियों को लॉगिन में दिक्कत आई और वे परीक्षा शुरू न होने पर वापस लौट गए।
- क्या परीक्षा स्थल पर पुलिस भी गई थी?
- टेक्निकल खराबी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
- परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को क्या सावधानी अपनानी होगी?
- अभ्यर्थियों को नई तारीख पर परीक्षा देने के समय संशोधित एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा और वेबसाइट पर नए निर्देश चेक करते रहना चाहिए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.