हिंदी यूनिकोड को चाणक्य (8-बिट) में बदलिए और सीधे QuarkXPress या InDesign में चिपकाइए। वही कन्वर्टर, जिससे निहारिका टाइम्स का छपा अख़बार बनता है।
यह पाठ 8-बिट लेगेसी फ़ॉन्ट के लिए है — चाणक्य परिवार, जो हिंदी अख़बारों की पेज मेकिंग में चलता है। कॉपी करके Quark या InDesign में चिपकाइए और उस डिब्बे पर वही लेगेसी फ़ॉन्ट लगाइए। यूनिकोड फ़ॉन्ट (मंगल, निर्मला) पर यह पाठ अटपटा दिखेगा — यही अपेक्षित है।
बहुत से मुफ़्त कन्वर्टर संयुक्ताक्षरों पर ऐसा अक्षर भेज देते हैं जो लेगेसी फ़ॉन्ट में होता ही नहीं। वो कुछ नहीं छापता, और शब्द से एक अक्षर चुपचाप ग़ायब हो जाता है — जैसे “मालिक गिरफ्तार” का छपना “मालिक गिर तार”। यह पन्ना ऐसा कुछ भेजे, तो ऊपर गिनकर बता देता है; छिपाता नहीं।
ऐसा लगता है कि आप ऐड ब्लॉकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
कृपया ऐड ब्लॉकर बंद करके हमारा सहयोग करें।
इस साइट के लिए ऐड ब्लॉकर बंद करने के लिए ये कदम अपनाएं:
पूरा होने के बाद नीचे क्लिक करें।