राजस्थान उदयपुर 2 MIN READ

भाजपा में मेयर पद के लिए दो बड़े चेहरे, नाम आज रात तय होगा

53 पार्षदों की बाड़ेबंदी के बाद मेयर प्रत्याशी के लिए सर्वसहमति बनाने की कोशिश

उदयपुर नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा ने सभी 53 पार्षदों की बाड़ेबंदी कर मेयर पद के लिए दो बड़े चेहरों पर चर्चा तेज कर दी है। पार्टी आज रात तक मेयर प्रत्याशी का नाम फाइनल कर बुधवार को नॉमिनेशन कराएगी।
AI सार

उदयपुर नगर निगम में भाजपा ने मेयर पद के लिए दो प्रमुख उम्मीदवार दिनेश भट्ट और प्रमोद सामर पर चर्चा तेज कर दी है। पार्टी आज रात तक मेयर प्रत्याशी का नाम अंतिम रूप देगी और बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी करेगी। कांग्रेस की ओर से अरूण टांक या पूनम कुंवर मेयर पद के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

उदयपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद की तैयारी
उदयपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद की तैयारी / प्रतीकात्मक चित्र · निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 उदयपुर नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा ने सभी 53 पार्षदों की बाड़ेबंदी कर मेयर पद के लिए दो बड़े चेहरों पर चर्चा तेज कर दी है। पार्टी आज रात तक मेयर प्रत्याशी का नाम फाइनल कर बुधवार को नॉमिनेशन कराएगी।

भाजपा ने उदयपुर शहर के हाइवे किनारे एक होटल में सभी नए पार्षदों को बांड़ेबंदी कर तीन-तीन नाम लिखवाए हैं। इस बार मेयर की सीट अनारक्षित होने से पार्टी के लिए चुनावी रणनीति में ज्यादा सोच-विचार हो रहा है।

पार्षदों को पर्ची पर तीन नाम लिखवाकर सर्वसहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि मेयर पद के लिए चुने गए सभी 53 पार्षद बराबर हैं, लेकिन औपचारिक रूप से किसी एक को चुनना आवश्यक है।

भाजपा के दो प्रमुख चेहरे दिनेश भट्ट और प्रमोद सामर के बीच मेयर पद की रेस है। दोनों के लिए अलग-अलग नेता लॉबिंग कर रहे हैं। यदि सर्वसहमति नहीं बनती है तो डिप्टी मेयर पद की पेशकश भी की जा सकती है।

प्रमोद सामर सहकारिता के राजस्थान संयोजक हैं और जैन समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। दिनेश भट्ट बाह्रम्ण समाज से हैं और शहर विधायक ताराचंद जैन व कटारिया गुट उनके समर्थन में हैं।

डिप्टी मेयर पद के लिए अतुल चंडालिया और महेन्द्र सिंह शेखावत भी दावेदार हैं। महेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व डिप्टी मेयर रह चुके हैं और वसुंधरा राजे गुट के नेता हैं।

पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी ने भी होटल में सभी पार्षदों से चर्चा की है। अतुल चंडालिया राज्यपाल कटारिया के दामाद के भाई हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के रिश्तेदार पंकज बोराणा भी मेयर पद के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन उनके पास खास अनुभव नहीं है।

कांग्रेस की ओर से अरूण टांक या पूनम कुंवर में से कोई एक मेयर पद के लिए नॉमिनेशन कर सकता है। अरूण टांक पहले भी महापौर चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैं, जबकि पूनम कुंवर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की पत्नी हैं।

आज रात तक मेयर प्रत्याशी का नाम तय होगा और बुधवार को दोपहर 12 बजे बाद नामांकन प्रस्तावक और समर्थक के साथ भरे जाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भाजपा मेयर पद के लिए किन दो प्रमुख नेताओं पर चर्चा कर रही है?
भाजपा में दिनेश भट्ट और प्रमोद सामर मेयर पद के लिए प्रमुख नेता माने जा रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से कौन मेयर पद के लिए नॉमिनेशन कर सकता है?
कांग्रेस से अरूण टांक या पूनम कुंवर में से कोई एक मेयर पद के लिए नॉमिनेशन कर सकता है।
भाजपा पार्षदों से क्या प्रक्रिया करवा रही है?
भाजपा ने पार्षदों को तीन-तीन नाम लिखवाकर सर्वसहमति बनाने का प्रयास किया है।
पंकज बोराणा मेयर पद के लिए क्यों चर्चा में हैं?
पंकज बोराणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के रिश्तेदार हैं लेकिन खास अनुभव नहीं रखते।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 मनोरंजन शेरा के बेटे अबीर सिंह करेंगे फिल्म ‘टार्जन’ से बॉलीवुड डेब्यू
02 शिक्षा डीडवाना-कुचामन में 14 सितंबर को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू
03 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
04 राजस्थान सीकर में 11 सितंबर को चार नगर निकायों के लिए मतदान होगा
Trust & Transparency

How this story was handled

Published15 सितंबर 2026, 23:36 IST IST
Last updated15 सितंबर 2026, 23:36 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: उदयपुर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

उदयपुर नगर निगम में भाजपा का सातवां बोर्ड, रिश्तेदारों की जीत

राजस्थान

उदयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू

राजनीति

राजस्थान निकाय चुनाव में बसपा के 19 पार्षद जीते, निर्दलीय बने किंगमेकर

उदयपुर नगर निगम में भाजपा का सातवां बोर्ड, रिश्तेदारों की जीत
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

उदयपुर नगर निगम में भाजपा का सातवां बोर्ड, रिश्तेदारों की जीत

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 14 सितंबर 2026
उदयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

उदयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 14 सितंबर 2026
राजस्थान निकाय चुनाव में बसपा के 19 पार्षद जीते, निर्दलीय बने किंगमेकर
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

राजस्थान निकाय चुनाव में बसपा के 19 पार्षद जीते, निर्दलीय बने किंगमेकर

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 15 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 मनोरंजन शेरा के बेटे अबीर सिंह करेंगे फिल्म ‘टार्जन’ से बॉलीवुड डेब्यू
02 शिक्षा डीडवाना-कुचामन में 14 सितंबर को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू
03 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
04 राजस्थान सीकर में 11 सितंबर को चार नगर निकायों के लिए मतदान होगा

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.