हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य ट्रेनिंग
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस से 10 अक्टूबर तक राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है
हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग आयोजित की गई, जिसमें मानसिक समस्याओं के शुरुआती लक्षण पहचानने और समय पर सहायता देने पर जोर दिया गया। ट्रेनिंग में अधिकारियों को 'गेटकीपर' के रूप में प्रशिक्षित कर संबंधित व्यक्तियों को डॉक्टर या काउंसलर तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध हैं और मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को सेव करने की अपील की गई।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ओरिएंटेशन ट्रेनिंग आयोजित की गई। इसमें मानसिक परेशानी के शुरुआती लक्षण पहचानकर समय पर मदद पहुंचाने पर जोर दिया गया।
ट्रेनिंग में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को 'गेटकीपर' के रूप में मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण पहचानने और संबंधित व्यक्ति को डॉक्टर या काउंसलर तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाकर जरूरतमंदों को समय पर सहायता देना है।
'मनदर्पण' पहल के तहत मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनाने पर बल दिया गया। खासकर युवाओं और आम लोगों में लक्षण पहचानने की जानकारी दी गई ताकि समस्या बढ़ने से पहले मदद मिल सके।
ट्रेनिंग में बताया गया कि किसी के व्यवहार या बातचीत में मानसिक परेशानी के संकेत दिखें तो उन्हें नजरअंदाज न करें, बल्कि समय रहते पहचानना जरूरी है। गेटकीपर ट्रेनिंग का मकसद शुरुआती स्तर पर चिन्हित कर डॉक्टर से सलाह दिलाना है।
सीएमएचओ ने आमजन से टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 मोबाइल में सेव करने की अपील की। जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वार्ड की सुविधा उपलब्ध है और अस्पताल में साइकेट्रिस्ट भी मौजूद हैं। मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिल रही हैं।
साइकेट्रिस्ट की टीम फील्ड में जाकर कैंप आयोजित कर रही है। नशामुक्ति के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहा है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान जागरूकता गतिविधियों को विशेष रूप से बढ़ाया जा रहा है।
प्रशिक्षण के जरिए अधिकारियों-कर्मचारियों को इस अभियान से जोड़कर मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (10 सितंबर) से 10 अक्टूबर तक पूरे राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है
डॉ. नवनीत शर्मा
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गेटकीपर ट्रेनिंग का उद्देश्य क्या है?
- इस ट्रेनिंग का मकसद शुरुआती स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण पहचानकर डॉक्टर से सलाह दिलाना है।
- जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं कैसी उपलब्ध हैं?
- जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वार्ड और साइकेट्रिस्ट मौजूद हैं।
- साइकेट्रिस्ट की टीम क्या काम करती है?
- साइकेट्रिस्ट की टीम फील्ड में कैंप आयोजित कर रही है और नशामुक्ति के प्रयास कर रही है।
- मानसिक स्वास्थ्य माह कब मनाया जा रहा है?
- राजस्थान में 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है।
- स्वास्थ्य विभाग का मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान क्या है?
- स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहा है और जागरूकता गतिविधियां बढ़ा रहा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.