झाड़े का पुरा में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अधेड़ की मौत
परिजन ने गलत दवा देने और लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
धौलपुर के झाड़े का पुरा गांव में निजी क्लिनिक में इलाज के बाद 55 वर्षीय रामवीर सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने क्लिनिक संचालक पर गलत दवा देने और लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृत्यू की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
धौलपुर। धौलपुर के मनियां उपखंड क्षेत्र के झाड़े का पुरा गांव में एक निजी क्लिनिक पर इलाज के बाद 55 वर्षीय रामवीर सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने क्लिनिक संचालक पर गलत दवा देने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार को रामवीर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए जासूपुरा गांव के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जिसे लादूखेड़ा निवासी हरीश चला रहा था। वहां इलाज के दौरान रामवीर को कुछ दवाएं दी गईं, लेकिन उनकी हालत गंभीर हो गई।
परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामवीर को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों और परिजनों ने निजी क्लिनिक संचालक पर बिना योग्यता के इलाज करने और गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मनियां सीएचसी की मॉर्चुरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- रामवीर सिंह को किस क्लिनिक में लेकर जाया गया था?
- रामवीर सिंह को जासूपुरा गांव के एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया था, जिसे लादूखेड़ा निवासी हरीश चला रहा था।
- मौत की असली वजह क्या होगी?
- मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
- ग्रामीणों ने क्या कार्रवाई की मांग की है?
- ग्रामीण और परिजन डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.