जमीन विवाद में फायरिंग, 60 साल के बुजुर्ग की मौत
एसपी ने परिजनों को गिरफ्तारियों का भरोसा दिलाया, पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए
राजस्थान के डीग के इकलेरा गांव में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग में 60 साल के बुजुर्ग बिज्जो की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने प्रारंभ में पोस्टमार्टम से इंकार किया था, लेकिन बाद में सहमति दे दी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डीग। डीग के इकलेरा गांव में जमीन विवाद के दौरान हुई फायरिंग में 60 साल के बिज्जो की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
मंगलवार सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक फायरिंग और हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
मामले की सूचना पर एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा और सीओ सीताराम बैरवा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस का सहयोग करने पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।
मेडिकल बोर्ड ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब फायरिंग के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- परिजन पोस्टमार्टम कराने से क्यों इनकार कर रहे थे?
- परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे।
- क्या पुलिस ने आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए कोई कदम उठाए हैं?
- पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और सख्त कार्रवाई की तैयारी में हैं।
- मामले की जांच कौन कर रहा है?
- पुलिस फायरिंग के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
- क्या मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे थे?
- एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा और सीओ सीताराम बैरवा अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.