डीग में अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस ने खादी भंडार के पास कार्रवाई कर 175 ग्राम गांजा बरामद किया
डीग के बृजनगर थाना पुलिस ने 175 ग्राम अवैध गांजा के साथ शीशराम (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डीग। डीग के बृजनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 175 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बृजनगर थानाधिकारी लाखन सिंह को एएनटीएफ टीम के इंचार्ज से सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने डीग चुंगी क्षेत्र में खादी भंडार के पास छापेमारी की। इस दौरान शीशराम (26) पुत्र रामदेव, निवासी तरोंडर, थाना जुनैथर, जिला डीग को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में उसके पास से 175 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस अब अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किसने पुलिस को युवक की सूचना दी?
- थानाधिकारी लाखन सिंह को एएनटीएफ टीम के इंचार्ज ने सूचना दी थी।
- यह गिरफ्तारी कहाँ हुई थी?
- गिरफ्तारी डीग चुंगी क्षेत्र में खादी भंडार के पास हुई थी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.