इकलेरा गांव में विवाद के बाद फायरिंग, युवक की मौत
दो पक्षों के झगड़े में गोली लगने से बिज्जो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
राजस्थान के डीग जिले के इकलेरा गांव में राजेंद्र और बिज्जो पक्ष के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें बिज्जो पुत्र नत्थी गुर्जर की मौत हो गई। पुलिस ने स्थिति कंट्रोल में रखी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डीग। डीग के इकलेरा गांव में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद फायरिंग में बदल गया। गोली लगने से बिज्जो पुत्र नत्थी गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाते समय मृत घोषित कर दिया गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव में राजेंद्र पक्ष और बिज्जो पक्ष के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग हो गई। गोली लगने से बिज्जो की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया।
परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जाप्ता तैनात कर दिया। डीएसटी टीम, सीओ सीताराम बैरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, शहर कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल मीणा और सदर थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की है। फायरिंग में शामिल लोगों और विवाद की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मृतक बिज्जो के शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। मामले की पूरी तस्वीर जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में गांव के हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- फायरिंग क्यों हुई थी?
- फायरिंग दो पक्षों के बीच बढ़े विवाद के कारण हुई थी।
- मृतक बिज्जो का शव कहाँ रखा गया?
- मृतक का शव जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है।
- गांव में वर्तमान में स्थिति कैसी है?
- पुलिस की मौजूदगी में गांव के हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
- पुलिस ने ग्रामीणों को क्या सलाह दी है?
- पुलिस ने शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.