श्रीगंगानगर में खेत में काम के दौरान युवक की संदिग्ध मौत
परिवार ने अस्पताल में खून के धब्बे देखे, पुलिस जांच कर रही है
श्रीगंगानगर में खेत में काम के दौरान 20 वर्षीय महावीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल में उसके कपड़ों पर खून के धब्बे पाए हैं और मौत के कारणों का पता लगने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना की जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में खेत में काम करने गए 20 साल के युवक महावीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिवार ने अस्पताल में उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे हैं।
महावीर को 30 अगस्त को गजसिंहपुर के पास राजा सिंह की ढाणी में काम के लिए बुलाया गया था। परिवार ने मनोहरलाल के कहने पर उसे वहां भेजा था। 4 सितंबर को मनोहर का फोन आने पर महावीर को गजसिंहपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए और हालत बिगड़ने पर प्राइवेट अस्पताल आरेस में भर्ती कराया।
परिवार महावीर से मिलने अस्पताल पहुंचना चाहता था, लेकिन वह बेहोश था। परिवार ने राजा सिंह से उसकी हालत के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब डॉक्टर से पूछा गया तो वे भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। परिवार ने राजा सिंह को कानूनी कार्रवाई की बात कही तो वह भड़क गया और इलाज की बात कहकर मामले को टालने लगा।
मां रोशनी देवी ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी करता है। उन्होंने कहा, "बेटे को जब अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो उसके कपड़ों पर लाल रंग के खून जैसे धब्बे दिखाई दिए।" परिवार को संदेह है कि खेत में महावीर के साथ कोई गंभीर घटना हुई होगी।
राजा सिंह और मनोहर ने बताया कि महावीर को खेत में स्प्रे करवाया गया था। उनका दावा है कि इसी दौरान कोई घटना हुई और उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- परिवार ने अस्पताल और राजा सिंह से क्या प्रतिक्रिया पाई?
- परिवार को अस्पताल के डॉक्टरों और राजा सिंह से उसकी हालत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। राजा सिंह ने कानूनी कार्रवाई की बात पर भड़काव दिखाया।
- राजा सिंह और मनोहर ने मौत के बारे में क्या कहा?
- उन्होंने बताया कि महावीर को खेत में स्प्रे करवाया गया था और इसी दौरान कोई घटना हुई, जिससे उसकी मृत्यु हुई।
- परिवार के शिनाख्त के अनुसार क्या संदेह है?
- परिवार को शक है कि खेत में महावीर के साथ कोई गंभीर घटना हुई होगी क्योंकि उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.