श्रीगंगानगर में सभापति पद के लिए भाजपा में तीन दावेदार
भाजपा बहुमत से तीन सीट दूर, निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जरूरी
श्रीगंगानगर नगर परिषद के सभापति पद के लिए भाजपा में तीन प्रमुख दावेदार हैं, जिनमें अजय दावड़ा, संजय मूंदड़ा और डॉ. भरतपाल मय्यर शामिल हैं। भाजपा को बहुमत के लिए निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाना होगा और 21 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर 16 सितंबर को समाप्त होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर नगर परिषद में सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है। भाजपा को बहुमत के लिए तीन सीटों की कमी है, इसलिए उसे निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाना होगा। आज होने वाली बैठक में सभापति पद के दावेदारों के नाम पर चर्चा होगी।
भाजपा के निर्वाचित पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षद बीकानेर में चल रही विधायक खेमे की बैठक में शामिल हुए हैं। चुनाव परिणाम के बाद हारे हुए प्रत्याशी वापस लौट गए, जबकि निर्दलीय पार्षदों की बाड़ेबंदी में एंट्री हुई है। भाजपा नेताओं के अनुसार जिस दावेदार के नाम पर ज्यादा पार्षद सहमत होंगे, उसी नाम का प्रस्ताव प्रदेश भाजपा को भेजा जाएगा।
वार्ड 58 से निर्वाचित अजय दावड़ा पहले नगर परिषद के उपसभापति रह चुके हैं। उनकी राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि, पंजाबी-अरोड़ा समुदाय से होना और विधायक जयदीप बिहाणी से नजदीकी उनकी दावेदारी को मजबूत करने वाले फैक्टर माने जा रहे हैं। भाजपा में जातिगत समीकरण साधने के लिए पंजाबी-अरोड़ा समुदाय को सभापति पद देने की चर्चा है, इसी वजह से अजय दावड़ा का नाम मजबूत माना जा रहा है।
वार्ड 55 से जीतकर आए आढ़त व्यापारी संजय मूंदड़ा भी सभापति पद की रेस में हैं। राजनीतिक प्रभाव और पार्षदों के बीच संपर्क उनकी ताकत माने जा रहे हैं। हालांकि, पूर्व विधायक अशोक चांडक खेमे से उनकी नजदीकियों को लेकर भाजपा के अंदर उनके नाम पर सहमति बनने में अड़चन की चर्चा है।
वार्ड 21 से निर्वाचित डॉ. भरतपाल मय्यर का नाम भी भाजपा के संभावित दावेदारों में शामिल है। पार्टी के सामने अब तीनों नामों में से एक पर सहमति बनाने के साथ निर्दलीय पार्षदों को साथ लाने की चुनौती है।
सभापति पद के लिए नामांकन 16 सितंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान खत्म होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
उपाध्यक्ष पद का चुनाव 22 सितंबर को होगा। सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी और 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- भाजपा बहुमत के लिए क्या करने वाली है?
- भाजपा को निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाना होगा ताकि बहुमत हासिल किया जा सके।
- अजय दावड़ा की कौन-कौन सी खूबियां हैं?
- अजय दावड़ा पहले उपसभापति रह चुके हैं, पंजाबी-अरोड़ा समुदाय के हैं, और विधायक जयदीप बिहाणी से नजदीकी रखते हैं।
- संजय मूंदड़ा की दावेदारी में क्या अड़चन है?
- उनकी नजदीकी पूर्व विधायक अशोक चांडक खेमे से है, जिससे पार्टी में उनके नाम पर सहमति मिलने में कठिनाई है।
- उपाध्यक्ष पद के चुनाव की क्या प्रक्रिया है?
- नामांकन 22 सितंबर को सुबह 11 बजे तक दिए जा सकेंगे, जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.