स्पाइसजेट की दो दुबई फ्लाइट 24 घंटे से अधिक लेट
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया, वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था जारी
दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की दो उड़ानें तकनीकी खराबी के कारण 24 घंटे से अधिक देरी हुईं, जिससे यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया। एयरलाइन ने परेशान यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट और खाने-पीने की व्यवस्था की है। स्पाइसजेट के परिचालन में बाधा और वित्तीय चुनौतियों के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय कंपनी की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डिजिटल डेस्क। दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की दो उड़ानें 24 घंटे से अधिक समय तक रद्द रहीं। सोमवार सुबह 7:45 बजे रवाना होने वाली उड़ान एसजी 5111 को कई बार रिशेड्यूल कर मंगलवार सुबह तक टाला गया। दूसरी उड़ान एसजी 5105 की समय सीमा भी बढ़ाकर मंगलवार दोपहर कर दी गई।
उड़ानों में देरी और यात्रियों का विरोध
स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट एसजी 5111 और एसजी 5105 में तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। एसजी 5111 को 14 सितंबर की सुबह 7:45 बजे उड़ान भरनी थी, जिसे कई बार टालकर 15 सितंबर की सुबह 9 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। दूसरी फ्लाइट एसजी 5105 की समय सीमा भी बढ़ाकर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कर दी गई।
यात्रियों ने एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ती देरी से नाराज होकर टर्मिनल-3 में फर्श पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एयरलाइंस पर समय बढ़ाने की अनाउंसमेंट करने के अलावा स्पष्ट सूचना न देने का आरोप लगाया। कई यात्रियों ने कहा कि एयरपोर्ट पर एयरलाइंस का ग्राउंड स्टाफ मदद के लिए मौजूद नहीं था, जिससे उनकी असुविधा और बढ़ गई। कुछ यात्रियों का स्वास्थ्य भी बिगड़ गया।
एयरपोर्ट प्रशासन ने परेशान यात्रियों के लिए खाने-पीने और आराम की व्यवस्था की। विरोध के बीच यात्रियों ने एयरलाइंस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
एयरलाइन की सफाई और परिचालन स्थिति
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि एक विमान के ग्राउंड होने के कारण परिचालन में बाधा आई, जिससे दोनों उड़ानों में देरी हुई।
स्पाइसजेट को वित्तीय और परिचालन स्तर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विमानन नियामक डीजीसीए कंपनी की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में स्पाइसजेट की घरेलू बाजार हिस्सेदारी घटकर 1.6 प्रतिशत रह गई, जो जून में 1.9 प्रतिशत थी।
प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है
स्पाइसजेट प्रवक्ता, एयरलाइन प्रवक्ता
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- स्पाइसजेट की उड़ानों में इतनी देरी क्यों हुई?
- स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि एक विमान के ग्राउंड होने के कारण परिचालन में बाधा आई, जिससे दोनों उड़ानों में देरी हुई।
- प्रभावित यात्रियों के लिए एयरलाइन ने क्या किया?
- एयरपोर्ट प्रशासन ने परेशान यात्रियों के लिए खाने-पीने और आराम की व्यवस्था की और स्पाइसजेट वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था कर रही है।
- स्पाइसजेट की वर्तमान परिचालन स्थिति क्या है?
- स्पाइसजेट वित्तीय और परिचालन स्तर पर चुनौतियों का सामना कर रही है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा डीजीसीए कंपनी की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.