धौलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते महिला-युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
मध्य प्रदेश की महिला और युवक ने कॉलेज के पीछे जहर खाया, अस्पताल में मौत
धौलपुर में प्रेम प्रसंग के कारण एक विवाहित महिला और युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मंगलवार को जहर खाने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
धौलपुर। धौलपुर में प्रेम प्रसंग के कारण एक विवाहित महिला और युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों मंगलवार को एक कॉलेज के पीछे जहर खाने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की 45 साल की महिला कुसुम की शादी करीब 24 साल पहले धौलपुर के रजौरा खुर्द निवासी से हुई थी। करीब पांच साल पहले वह पति से अलग होकर मायके छिंदवाड़ा में रहने लगी। महिला का 26 साल का युवक आकाश साहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को आकाश ने घर से फैक्ट्री में काम पर जाने की बात कहकर निकला था। मंगलवार को महिला ने अपने ससुराल वालों को धौलपुर जाने की बात कहकर घर छोड़ा। दोनों धौलपुर में एक कॉलेज के पीछे पहुंचे और जहर खा लिया। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई।
सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को दोनों के परिजन धौलपुर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाने का मामला है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कुसुम ने पति से कब अलगाव लिया था?
- कुसुम ने करीब पांच साल पहले पति से अलग होकर मायके छिंदवाड़ा में रहना शुरू किया था।
- आकाश साहू का पेशा क्या था?
- आकाश साहू दिन में फैक्ट्री में काम करने के लिए निकला था।
- दोनों की मृत्यु कैसे हुई?
- दोनों ने जहर खाया और बाद में अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित हो गए।
- परिजन घटना के बाद कब धौलपुर पहुंचे?
- दोनों के परिजन घटना के दो दिन बाद गुरुवार को धौलपुर पहुंचे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.