प्रेमी ने होटल में प्रेमिका की कैंची से हत्या की, खुदकुशी की कोशिश
कामरूप ग्रामीण जिले में युवक ने शक के चलते प्रेमिका की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
असम के कामरूप ग्रामीण जिले में एक युवक ने शक के कारण अपनी प्रेमिका की होटल के कमरे में कैंची और नुकीले औजार से हत्या कर दी। आरोपी ने घटना के बाद खुदकुशी का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
असम के कामरूप ग्रामीण जिले में एक युवक ने शक के चलते प्रेमिका की होटल के कमरे में कैंची और नुकीले औजार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान सोनितपुर जिले के हुगराजूली निवासी मालिनी गुरिया के रूप में हुई है। आरोपी युवक उदलगुरी निवासी अभिजीत किंडो है। रविवार सुबह रंगिया पुलिस को रेलवे इंस्पेक्टर के जरिए होटल में वारदात की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर मालिनी का खून से लथपथ शव पाया, जिसमें कैंची और नुकीले औजार से कई गंभीर चोट के निशान थे। आरोपी अभिजीत भी उसी कमरे में घायल अवस्था में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
शुरुआती जांच में पता चला कि मालिनी शनिवार रात अपनी दो सहेलियों के साथ चेन्नई से रंगिया स्टेशन पहुंची थी, जहां अभिजीत उन्हें लेने आया था। होटल में अभिजीत ने अलग कमरा बुक कराया था, लेकिन देर रात वह मालिनी के कमरे में चला गया। हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसे मालिनी पर किसी अन्य पुरुष से बात करने और धोखा देने का शक था। उसने स्टेशन पहुंचने से पहले ही हत्या की योजना बना ली थी।
रविवार सुबह आरोपी ने मालिनी की सहेलियों को फोन कर हत्या की सूचना दी और खुदकुशी करने की बात कही। घटना की सूचना पर गुवाहाटी से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। मृतिका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है ताकि हत्या के सटीक कारण और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अभिजीत किंडो ने हत्या क्यों की?
- अभिजीत ने बताया कि उसे मालिनी पर किसी अन्य पुरुष से बात करने और धोखा देने का शक था।
- पुलिस ने हत्या की घटना की सूचना कैसे पाई?
- रविवार सुबह रंगिया पुलिस को रेलवे इंस्पेक्टर के जरिए होटल में वारदात की सूचना मिली।
- मालिनी कहाँ से रंगिया आई थी?
- मालिनी शनिवार रात अपनी दो सहेलियों के साथ चेन्नई से रंगिया स्टेशन आई थी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.