राजस्थान जैसलमेर 2 MIN READ

लाठी के रुपाराम ने सीआरपीएफ में चयन कर गांव का नाम किया रोशन

महाराष्ट्र में छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर वर्दी में लौटे किसान के बेटे रुपाराम

जैसलमेर जिले के लाठी गांव में किसान परिवार के बेटे रुपाराम भील ने छह माह का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार वर्दी में गांव लौटकर सभी का दिल जीत लिया। ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और पांच किलोमीटर लंबी रैली निकाली।
AI सार

जैसलमेर के लाठी गांव के रुपाराम भील ने छह माह का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का प्रशिक्षण पूरा कर वर्दी में गांव लौटकर स्वागत समारोह में भाग लिया। ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और पांच किलोमीटर लंबी रैली निकाली। रुपाराम के चयन से गांव का नाम रोशन हुआ है और उनकी मेहनत से अन्य युवा प्रेरित हो रहे हैं।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

लाठी में सीआरपीएफ जवान रुपाराम का स्वागत
लाठी में सीआरपीएफ जवान रुपाराम का स्वागत / प्रतीकात्मक चित्र · निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 जैसलमेर जिले के लाठी गांव में किसान परिवार के बेटे रुपाराम भील ने छह माह का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार वर्दी में गांव लौटकर सभी का दिल जीत लिया। ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और पांच किलोमीटर लंबी रैली निकाली।

रुपाराम लाठी निवासी किसान धर्माराम भील के पुत्र हैं। महाराष्ट्र के लातूर में छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे बस से अपने पैतृक गांव लौटे। उनके आने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी थीं।

बस स्टैंड पर स्वागत के बाद रुपाराम को एक कार में बैठाकर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के साथ करीब पांच किलोमीटर लंबी स्वागत रैली निकाली गई। वर्दी पहने रुपाराम वाहन पर खड़े होकर ग्रामीणों का अभिवादन करते नजर आए। पूरे रास्ते ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

रैली जब रुपाराम के आवास पर पहुंची तो वहां भी ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रुपाराम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और देश सेवा के उनके नए सफर के लिए बधाई दी।

ग्रामीणों का कहना है कि रुपाराम ने मेहनत और लगन के दम पर सीआरपीएफ में चयन हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य हासिल करने की रुपाराम की मेहनत अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें जगदीश टावरी, सामाजिक कार्यकर्ता सलमान खां, बलवंतसिंह, नंदकिशोर पावरी, सुंदरलाल दर्जी, शिवरतन पंवार, जमालदीन, साबीर खां, शैतानाराम, गेपरराम भील, हजारीराम, केशराराम, खुमाराम, शिवराज, आशाराम, टीकूराम भील, सुगनाराम माली, हरुराम भील, कानाराम भील, किरताराम, फतरुराम शामिल थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रुपाराम भील ने कौन सा प्रशिक्षण पूरा किया?
उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का छह महीने का प्रशिक्षण पूरा किया।
रुपाराम के स्वागत समारोह में कौन-कौन शामिल हुए?
स्वागत समारोह में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामवासी जैसे जगदीश टावरी और सलमान खां शामिल थे।
रुपाराम की उपलब्धि से गांव वालों को क्या प्रेरणा मिली?
उनकी मेहनत और लगन ने ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
स्वागत रैली का स्वरूप कैसा था?
रैली में ढोल-नगाड़े, डीजे की धुन और फूल बरसाने जैसी भव्य तैयारियां की गई थीं।
रुपाराम का परिवार क्या कहता है?
रुपाराम धर्माराम भील के पुत्र हैं, जो लाठी गांव के किसान परिवार से हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 मनोरंजन शेरा के बेटे अबीर सिंह करेंगे फिल्म ‘टार्जन’ से बॉलीवुड डेब्यू
03 शिक्षा डीडवाना-कुचामन में 14 सितंबर को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू
04 राजस्थान सीकर में 11 सितंबर को चार नगर निकायों के लिए मतदान होगा
Trust & Transparency

How this story was handled

Published15 सितंबर 2026, 16:36 IST IST
Last updated15 सितंबर 2026, 16:36 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: जैसलमेर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

जैसलमेर में 742वां भादवा मेला शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजस्थान

पोकरण नगरपालिका में मतगणना शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से जारी

शिक्षा

उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार

राजनीति

मनोज जरांगे मुंबई में आजाद मैदान पर आमरण अनशन करेंगे

जैसलमेर में 742वां भादवा मेला शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

जैसलमेर में 742वां भादवा मेला शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 13 सितंबर 2026
पोकरण नगरपालिका में मतगणना शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से जारी
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

पोकरण नगरपालिका में मतगणना शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से जारी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 14 सितंबर 2026
उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
शिक्षा
इससे जुड़ी ख़बरें

उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 10 सितंबर 2026
मनोज जरांगे मुंबई में आजाद मैदान पर आमरण अनशन करेंगे
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

मनोज जरांगे मुंबई में आजाद मैदान पर आमरण अनशन करेंगे

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 12 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 मनोरंजन शेरा के बेटे अबीर सिंह करेंगे फिल्म ‘टार्जन’ से बॉलीवुड डेब्यू
03 शिक्षा डीडवाना-कुचामन में 14 सितंबर को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू
04 राजस्थान सीकर में 11 सितंबर को चार नगर निकायों के लिए मतदान होगा

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.