गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी कल्याण बैंसला दौसा से गिरफ्तार
तेज रफ्तार और लापरवाही से हुई टक्कर, आरोपी के वकील ने बचाव किया
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच की है और आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। मामले की जांच जारी है तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
दौसा। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। जांच में नए भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 भी जोड़ी गई है, जिसके तहत आरोपी को 10 साल तक की जेल हो सकती है।
आरोपी कल्याण बैंसला के वकील नवीन बैंसला ने बताया कि पुलिस ने कल्याण को दौसा से हिरासत में लिया है और उसे गुरुग्राम की अदालत में पेश करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फुटेज पूरी तरह एडिट की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बाइक सवार यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि कार और बाइक की टक्कर तेज रफ्तार के कारण हुई और यह पूरी तरह लापरवाही का मामला है। वकील ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि कल्याण पेशे से जिम ट्रेनर हैं और उनका परिवार समाज में सम्मानित है।
घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे हुई थी, जब कल्याण के परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। टक्कर के बाद कल्याण डर गया था और मौके से चला गया।
पुलिस ने बाइकर सिया के घर जाकर उनका बयान दर्ज किया है। सिया ने आरोप लगाया था कि एक कार लगातार उनकी बाइक का पीछा कर रही थी और कार चालक नशे में था। टक्कर के बाद सिया बाइक से गिर गईं और कार चालक ने अपनी जिम्मेदारी से इनकार कर वहां से चला गया।
हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री और पलवल से विधायक गौरव गौतम ने कहा, "कानून सभी के लिए बराबर है और अपना काम कर रहा है।" पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना तेज रफ्तार और लापरवाही भरे रवैये की वजह से हुई
नवीन बैंसला, वकील
यह मामला दोनों पक्षों की गलती का है
नवीन बैंसला, वकील
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कल्याण बैंसला कोर्ट में कब पेश होंगे?
- पुलिस कल्याण बैंसला को गुरुग्राम की अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।
- वकील का आरोपी पर क्या अपना पक्ष है?
- वकील ने बताया कि कल्याण पेशे से जिम ट्रेनर हैं और पूरे परिवार को समाज में सम्मान मिलता है।
- वकील ने सोशल मीडिया फुटेज को क्यों खारिज किया?
- वकील का कहना है कि वायरल फुटेज पूरी तरह एडिट की गई है और वास्तविकता को नहीं दर्शाती।
- क्या दुर्घटना के पीछे कोई कारण बताया गया है?
- वकील ने दावा किया कि दोनों पक्षों की गलती है और यह तेज रफ्तार व लापरवाही का मामला है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.