गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार ने टक्कर मारी
स्पोर्ट्स बाइक राइडर सिया की बाइक सड़क पर घिसटती रही, आरोपी कार सवार फरार
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार सुबह एक महिला बाइक राइडर को कार में सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जो नशे में थे। घटना बाइक के एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और पीड़िता ने इसे सोशल मीडिया पर साझा कर महिला राइडर्स की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार सुबह एक महिला स्पोर्ट्स बाइक राइडर को कार सवार युवकों ने सरेराह टक्कर मार दी। यह घटना बाइक में लगे एक्शन कैमरे में कैद हो गई, जिसे पीड़िता ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
पीड़िता सिया अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ वीकेंड राइड पर निकली थीं। जब उनका ग्रुप गोल्फ कोर्स रोड से गुजर रहा था, तब एक तेज रफ्तार कार उनके पैरलल चलने लगी। कार में सवार युवक कथित तौर पर नशे में थे और उन्होंने पहले खिड़की से हाथ देकर सिया को रुकने का इशारा किया।
सिया ने अनहोनी की आशंका से बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ गईं। इसके बाद कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर सिया की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिया चलती गाड़ी से सड़क पर गिर गईं।
सिया ने सुरक्षा के लिए हाई-क्वालिटी सेफ्टी गियर और राइडिंग सूट पहना था, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। घटना बाइक और साथी राइडर के हेलमेट कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
कार सवार युवकों ने सिया के गिरते ही रफ्तार बढ़ाई और मौके से भाग गए। सिया के एक दोस्त ने उनकी कार का पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार और ट्रैफिक के कारण वे बच निकले।
सिया ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा कर महिला राइडर्स की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने गोल्फ कोर्स रोड पर पहले भी हुड़दंग और स्टंटबाजी की घटनाओं का जिक्र करते हुए सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- घटना में सिया को कितनी चोटें आईं?
- सिया ने उच्च गुणवत्ता वाला सेफ्टी गियर पहना था, जिससे गंभीर चोटें नहीं आईं।
- कार सवार युवकों ने टक्कर के बाद क्या किया?
- उन्होंने सिया के गिरते ही अपनी रफ्तार बढ़ाई और मौके से भाग गए।
- क्या किसी ने कार का पीछा किया था?
- सिया के एक दोस्त ने कार का पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार और ट्रैफिक के कारण वह बच निकले।
- सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर क्या प्रतिक्रिया हुई?
- यूजर्स ने पहले से होती हुड़दंग और स्टंटबाजी का जिक्र करते हुए सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।
- घटना कब हुई थी?
- यह रविवार सुबह को घटित हुई थी जब सिया वीकेंड राइड पर थीं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.