शिक्षा 2 MIN READ

बिहार के विश्वविद्यालयों में प्रोन्नति के नियम बदले

कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि के लिए साल में दो बार परीक्षा होगी

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि और प्रोन्नति के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्रोन्नति के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
AI सार

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि और प्रोन्नति के नियम बदले गए हैं, जिसमें प्रोन्नति के लिए वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी और न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। प्रोन्नति के लिए पांच वर्ष की निरंतर सेवा और विभागीय परीक्षा, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट एवं साक्षात्कार के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। यदि योग्य कर्मचारी उपलब्ध नहीं होंगे तो खाली पदों को खुली भर्ती कोटे में स्थानांतरित किया जाएगा।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

बिहार के विश्वविद्यालयों में प्रोन्नति नियमों में बदलाव
बिहार के विश्वविद्यालयों में प्रोन्नति नियमों में बदलाव / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि और प्रोन्नति के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्रोन्नति के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन के दिशा-निर्देश पर बिहार लोक भवन ने कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि और प्रोन्नति से संबंधित नए नियम बनाए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को दो इकाइयों में बांटा जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय कार्यालय और स्नातकोत्तर विभाग पहली इकाई होंगे, जबकि सभी अंगीभूत महाविद्यालय दूसरी इकाई के अंतर्गत आएंगे।

प्रोन्नति के लिए न्यूनतम पांच वर्ष की निरंतर सेवा आवश्यक होगी और कर्मचारी को संवर्ग के पिछले निचले पद पर कम से कम पांच वर्ष सेवा पूरी करनी होगी। ग्रेड-पे पार कर सीधे ऊंचे पद पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रोन्नति परीक्षा दो पत्रों की होगी, प्रत्येक 100 अंकों का। पहले पत्र में हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूपण, वित्त एवं लेखा, क्रय प्रक्रिया, सेवा नियमावली, कार्यालय प्रबंधन, बजट और कंप्यूटर से जुड़े विषय शामिल होंगे। दूसरे पत्र में विश्वविद्यालय अधिनियम, परिनियम, विनियम, अध्यादेश और सरकारी संकल्प से संबंधित सवाल होंगे।

परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा साक्षात्कार के लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रोन्नति केवल विभागीय परीक्षा पास करने से नहीं मिलेगी, बल्कि कर्मचारी की पिछले तीन वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, विभागीय परीक्षा में प्राप्त अंक और साक्षात्कार के प्रदर्शन को भी देखा जाएगा।

कुलसचिव विश्वविद्यालय कार्यालय के पदाधिकारियों, सचिवीय और चतुर्थवर्गीय कर्मियों के नियंत्री पदाधिकारी होंगे। प्रधानाचार्य संबंधित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मियों के नियंत्री पदाधिकारी होंगे। विभागाध्यक्ष व संस्थान प्रधान स्नातकोत्तर विभागों और संस्थानों के कर्मियों के नियंत्री पदाधिकारी होंगे।

प्रोन्नति कोटे के पदों के लिए यदि पात्र कर्मचारी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो दो बार प्रयास के बाद भी पद खाली रहने पर कुलपति की सहमति से पदों को खुली सीधी भर्ती के कोटे में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे लंबे समय से खाली पदों के भरने का रास्ता खुलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रोन्नति प्रक्रिया में किन फैक्टरों को ध्यान में रखा जाएगा?
प्रोन्नति में विभागीय परीक्षा, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और साक्षात्कार प्रदर्शन को शामिल किया जाएगा।
प्रोन्नति परीक्षा के प्रश्नों में क्या-क्या होगा?
पहले पत्र में हिंदी टिप्पणी, वित्त, सेवा नियमावली आदि और दूसरे पत्र में विश्वविद्यालय अधिनियम एवं सरकारी संकल्प संबंधी प्रश्न होंगे।
कर्मचारियों को कैसे इकाइयों में बांटा गया है?
पहली इकाई में विश्वविद्यालय कार्यालय और स्नातकोत्तर विभाग, दूसरी इकाई में सभी अंगीभूत महाविद्यालय शामिल हैं।
कौन पदाधिकारी विभिन्न कर्मचारियों का नियंत्री होंगे?
कुलसचिव विश्वविद्यालय कार्यालय के पदाधिकारियों का नियंत्री, प्रधानाचार्य महाविद्यालय के शिक्षकों का नियंत्री और विभागाध्यक्ष स्नातकोत्तर विभाग के कर्मियों के नियंत्री होंगे।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
02 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
03 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
04 राजस्थान माउंट आबू में 73 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
Trust & Transparency

How this story was handled

Published8 सितंबर 2026, 14:18 IST IST
Last updated8 सितंबर 2026, 14:18 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under शिक्षा and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: परीक्षा, शिक्षा-जॉब्स.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from शिक्षा.

शिक्षा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 8 सितंबर को स्कूल बंद

शिक्षा

सत्य निकेतन हादसे में 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जांच तेज़ करने के दिए आदेश

मौसम

बिहार में बाढ़ से 17,776 लोग विस्थापित, पीएम मोदी चुप

राज्य

आरा में महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं

मौसम

भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का असर

Recommended Stories

More from शिक्षा
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 8 सितंबर को स्कूल बंद
शिक्षा
इससे जुड़ी ख़बरें

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 8 सितंबर को स्कूल बंद

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026
सत्य निकेतन हादसे में 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जांच तेज़ करने के दिए आदेश
शिक्षा
इससे जुड़ी ख़बरें

सत्य निकेतन हादसे में 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जांच तेज़ करने के दिए आदेश

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 8 सितंबर 2026
बिहार में बाढ़ से 17,776 लोग विस्थापित, पीएम मोदी चुप
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

बिहार में बाढ़ से 17,776 लोग विस्थापित, पीएम मोदी चुप

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
आरा में महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

आरा में महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का असर
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का असर

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
भारत में मतदाता सूची से 11.83 करोड़ नाम हटाए गए
देश
इससे जुड़ी ख़बरें

भारत में मतदाता सूची से 11.83 करोड़ नाम हटाए गए

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
जन्माष्टमी पर बिहार-झारखंड के बीच 3 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

जन्माष्टमी पर बिहार-झारखंड के बीच 3 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
02 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
03 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
04 राजस्थान माउंट आबू में 73 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.